नई दिल्ली। अमेरिका में पूंजी बाजार नियामक द्वारा गोल्डमैन सैश्च गु्रप इंक पर धोखाधडी लगाए जाने के बाद शेयर बाजारों और कमोडिटी से बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में भारी गिरावटी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 225 रूपए की गिरावट के साथ 17 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे उतर गया। पीली धातु में आई इस गिरावट का असर सफेद धातु पर पडा और चांदी 600 रूपए की गिरावट के साथ 28 हजार के स्तर से नीचे उतर कर 27400 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिकी प्रतिभूमि एवं विनमय आयोग ने सप्ताहांत पर गोल्डमैन पर धोखाधडी का आरोप लगाया है जिसके कारण शेयर बाजारों में हुई गिरावट से पीली धातु दो प्रतिशत की गिरावट आई। सोमवार को सोना 1163.95 डॉलर प्रति औंस लुढक कर 1136.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमेरिका में जून आपूर्ति सोना का वायदा भी 27.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1137.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
भारत समाचार
सोना 17 हजार, चांदी 28 हजार से नीचे





















